बागपत, अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा 'उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023' के अंतर्गत जिले के कंडेरा गांव निवासी एम्ब्रोसिया नेचुरल प्रोडक्ट्स इंडिया प्रा. लि. के निदेशक जयदेव सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रदेश में कोल्ड चेन इन्फ्रास्ट्रक्चर इकाई की स्थापना तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। जयदेव सिंह द्वारा स्थापित इस इकाई से प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिला है, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। इसके साथ ही किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी इस पहल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।खाद्य यह भी पढ़ें- प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण की 18 इकाइयों की स्थापना को हरी झंडी प्रसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.