लखनऊ, जुलाई 28 -- उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के तहत गठित अप्रेजल समिति की बैठक में खाद्य प्रसंस्करण के आठ नए प्रस्तावों को मंजूरी दी है। अप्रेजल समिति की मंजूरी के बाद अब इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से मंजूरी के बाद नए उद्योग की स्थापना का रास्ता साफ हो जाएगा।उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा की अध्यक्षता में गठित अप्रेजल समिति की बैठक में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 15.08 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश राशि वाले आठ नवीन निवेश प्रस्तावों पर विचार किया गया। तकनीकी एवं वित्तीय परीक्षण के उपरांत सभी प्रस्तावों को इम्पावर्ड कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की संस्तुति की गई।बैठक में जिन निवेश प्रस्तावों पर विचार किया गया, उनमें नमकीन, ब्रेड एवं रस्क...