खाद्य प्रसंस्करण की पांच करोड़ की यूनिट लगाने को करें प्रेरित: केशव
कौशाम्बी, मार्च 8 -- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मां शीतला देवी अतिथि गृह सयारा में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत मॉडल के रूप में विकसित करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाय। इतना ही नहीं इसके अन्तर्गत समूह गठन, रोजगार के नए अवसर सृजित करने, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने व समूह की आय में वृद्धि आदि में उल्लेखनीय कार्य किए जाए। कार्ययोजना बनाकर अच्छी गतिविधियां किया जाय, ताकि समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हो सकें। समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.