लखनऊ, नवम्बर 23 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को विकसित करना है जिसमें बीबीएयू के अमेठी केंद्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस पहल की प्रशंसा की जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव बिहारीलाल मीणा ने एमओयू हस्ताक्षर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समझौते का मार्गदर्शन बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू एवं खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, बीबीएयू सैटेलाइट कैंपस, अमेठी की डॉ. कोमल सिंह के साथ मिलकर किया। कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने बताया कि यह सहयोग छात्रों को खाद्य प्रस...