गोपालगंज, फरवरी 10 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिले में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े पुराने उद्योगों की क्षमता विस्तार अब आसानी से हो सकेगा। इसको लेकर जिला उद्योग केन्द्र ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना का संचालन वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शुरू कर दिया है। जिसके तहत इच्छुक उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जानकारी के अनुसार पारंपरिक रूप से खाद्य निर्माण से जुड़े ऐसे उद्यमी, जो रुपये व संसाधनों के अभाव में अपने उद्यम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं, उन्हें योजना के तहत 10 लाख रुपये तक की ऋण के रूप में सहायता दी जाएगी। योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े क्षेत्र में नए उद्योग लगाने पर 50 लाख रुपये तथा सेवा क्षेत्र में नए उद्योग लगाने पर 20 लाख रुपये तक के ऋण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें विनिर्माण व सेवा क्षेत्र में नए उद्योग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.