लखनऊ, जनवरी 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक पूंजी निवेश कराया जा रहा है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति -2023 व पीएमएफएमई योजना के क्रियान्वयन में बेहतर व उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उनसे प्रेरित होकर अन्य अधिकारी भी अच्छा कार्य कर सकें। श्री मौर्य ने प्रदेश की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत स्थापित इकाइयों के थर्ड पार्टी निरीक्षण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं और कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति -2023 के तहत प्राप्त परियोजना प्रस्तावों पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए ताकि इस क्षेत्र में निवेश में और तेजी आ सके। साथ ही समय से अनापत्त...