खाद्य प्रसंस्करण इकाई के 06 प्रस्तावों को अप्रेजल समिति की मंजूरी
लखनऊ, सितम्बर 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के छह प्रस्तावों को बुधवार को अप्रेजल समिति ने मंजूरी दे दी है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को अप्रेजल समिति की बैठक हुई थी।बैठक जिन प्रसंस्करण इकाइयों को मंजूरी दी गई उनमें सोलर पावर प्लांट, राइस मिल, फ्रूट पल्प प्लांट, रेडी-टू-ईट व रेडी-टू-कुक उत्पाद निर्माण इकाइयां, बेकरी व आइसक्रीम उत्पादन इकाइयां शामिल थीं। परियोजनाओं के सफल व समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए संबंधित उद्यमियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पात्र परियोजनाओं द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुपालन, आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं अभिलेखों की समयबद्ध उपलब्धता और परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.