खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, चार इकाइयां बंद कराईं
प्रयागराज, अगस्त 18 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। इस दौरान आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। कमियां मिलने पर चार प्रतिष्ठानों की खाद्य कारोबार या निर्माण इकाई बंद कराई गई, जबकि दो प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। टीम ने लालू बेकर्स का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संदेह में अजवाइन खारी का नमूना लिया। कमियां दूर होने तक प्रतिष्ठान बंद कराया गया। महेवा खान चौराहा स्थित अरमान बेकर्स में रिटेल श्रेणी का लाइसेंस मिला, जबकि वहां निर्माण कार्य किया जा रहा था। नमकीन बिस्किट का नमूना लेने के साथ वैध निर्माण लाइसेंस मिलने तक विनिर्माण इकाई बंद करा दी गई। प्रयाग स्टेशन के पास लालू रेस्टोरेंट-प्रयाग होटल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.