बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य/ पेय पदार्थ की बिक्री पर नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने जनपद में विभिन्न बाजारों में छापेमारी किया। कुल 11 खाद्य नमूना संकलन करते हुए प्रवर्तन की कार्यवाई की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग चितरंजन सिंह ने बताया कि प्रवर्तन दल ने शनिवार को मिली सूचना के आधार पर कार्यवाई करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थ का नमूना लिया है। खोया के चार, पनीर-तीन, केक-एक, बर्फी- दो तथा रंगीन कचरी का एक नमूना लिया गया है। इसे राजकीय खाद्य विश्लेषक को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि खोया लगभग 1750 किलोग्राम लावारिस अवस्था में सड़क के किनारे गंदगी तथा बदबूदार अस्वस्थ्यकर अवस्था में पाए जाने पर इसे जब्त कर नष्ट कराया जा चुका है। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.