अमरोहा, मार्च 9 -- अमरोहा, संवाददाता। खाद्य पदार्थों में मिलावट के 13 मामलों में एडीएम कोर्ट से संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ 4.30 लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। निर्धारित अवधि के अंदर में जुर्माने की रकम जमा न करने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस कार्रवाई मिलावटखारों में खलबली मच गई है।खाद्य सुरक्षा विभाग ने गत दोनों मिश्रित दूध, पनीर, मिर्च पाउडर, दूध फुल क्रीम, आइसक्रीम, अरहर दाल समेत13 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे थे। जांच में खाद्य पदार्थों के सैंपल अधोमानक आए थे। संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया गया था। अब एडीएम कोर्ट ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के 13 मामलों में संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ 4.30 लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की है। निर...