नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए गुरुवार को विशेष अभियान शुरू किया। इस दौरान दूध और मक्खन समेत सात नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। विभाग की टीम ने हबीबपुर स्थित कांटिनेंटल मिल्कोज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की दूध पैकिंग इकाई से गाय के दूध का एक नमूना लिया। फेज-2 स्थित सोवेंस फॉर्मेज डेरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से मक्खन, प्रोसेस्ड चीज स्प्रेड और चीज के नमूने लिए। सेक्टर-45 स्थित डाबर डेरी से पनीर का नमूना लिया। सेक्टर-68 स्थित ऑर्गेनिक्ट फ्रेश प्राइवेट लिमिटेड से पिज्जा सॉस का नमूना लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...