अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय आव्हान पर गुरूवार को जिला इकाई द्वारा कलक्ट्रेट खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आ रही कठनाइयों को लेकर प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों के मानक नए सिरे से तय किए जाने चाहिए। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व‌‌‌ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रदेश में कहीं भी सेंपल भरे जाते समय रिटेलर के साथ-साथ निर्माता को भी पार्टी बनाया जाता है लेकिन निर्माता को सैंपल भरे जाते समय जारी किया गया फॉर्म-5 (क) नहीं भेजा जाता। नकली व डुप्लीकेट सामान के समाचार रोजाना प्राप्त होते हैं। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आ रही परेशानियों को लेकर सौंपा ज्ञापन ऐसे में रिटेलर या होलसेलर द्वारा बिल प्रस्तुत कर...