भभुआ, मार्च 21 -- भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर के बाजार में शनिवार को पहुंचे खाद्य निरीक्षक ने कई मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया और वहां से सैंपल एकत्रित किया। उन्होंने बताया कि सैंपल को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकानों से सैंपल इकट्टा करने की जानकारी जैसे ही मिठाई दुकानदारों को मिली उनमें हड़कंप मच गई। बताया जाता है कि भगवानपुर में अधिकांश दुकानों पर गुणवत्तापूर्ण मिठाई नहीं मिलती है। खुली जगह में रखने पर उसपर धूल पड़ती है और मक्खियां भी भनभनाती हैं। मिलावटी चीजों से तैयारी मिठाई के खाने से आमजनों की सेहत भी प्रभावित होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई साल के बाद किसी खाद्य निरीक्षक द्वारा यह कदम उठाया गया है। लेकिन, कुछ लोगों का कहना है कि दुकानदार मिलावटी सामग्...