समस्तीपुर, मई 31 -- सरायरंजन। बिहार राज्य खाद्य निगम के सरायरंजन गोदाम में कार्यरत मजदूरों ने लंबे समय से न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं होने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। मजदूरों का आरोप है कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद, उन्हें निर्धारित 10 रुपये 20 पैसे प्रति बोरी के बजाय केवल 4 रुपये प्रति बोरी का ही भुगतान किया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित मजदूरी न मिलने के कारण उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ठेकेदार पर ईपीएफ की राशि उनके खातों में जमा नहीं करने का आरोप लगाया है। मजदूरों ने मांग की है कि यदि ठेकेदार भुगतान नहीं करता है, तो विभाग स्वयं बकाया मजदूरी और ईपीएफ राशि का भुगतान सुनिश्चित करे। धरना में मुख्य रूप से लेबर सरदार राजेश कुमार, विजय कुमार, बैजू कुमार, धर्म...