रिषिकेष, जून 17 -- भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'कम खाद्य तेल की थाली, सेहत से खुशहाली' कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें स्थानीय महिलाओं को कम खाद्य तेल वाला भोजन अपनाने को जागरूक किया गया। बुधवार को दूधली के किशनपुर ग्रांट में भाजपा महिला महिला मोर्चा द्वारा आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों का मुख्य कारण असंतुलित खानपान और आवश्यकता से अधिक तेल का प्रयोग है। यदि हम अपने दैनिक भोजन में तेल की मात्रा को नियंत्रित करें और पौष्टिक आहार को प्राथमिकता दें, तो अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- कम तेल की थाली, देश रहे खुशहाली के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...