भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। खाद्य तेलों की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। खासकर सरसों तेल के दामों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। बाजार में ब्रांडेड 750 एमएल सरसों तेल 200 से 220 रुपये तक बिक रहा है। वहीं सामान्य ब्रांड की कीमतें 160 से 170 रुपए प्रति 750 एमएल कीमत है। सरसों तेल के साथ-साथ रिफाइंड ऑयल की बढ़ती कीमतों से गृहिणियों और मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ गई है। बड़ी खंजरपुर निवासी गृहिणी विनीता सिंह ने बताया कि एक माह पहले तक वह 150 रुपए में रिफाइंड ऑयल का जार खरीदती थी। इस समय दाम बढ़कर 195 रुपए के करीब पहुंच गया है। महंगाई के इस दौर में खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतें आम उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ रही हैं। कई परिवार अब तेल की खपत कम करने को मजबूर हो गए हैं। इसी बीच प्रधा...