मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खाद्य तेल के उपयोग में किफायत को लेकर पीएम मोदी की अपील के बाद बाजार में खलबली मची है। पूरे दिन दुकानदार पाम ऑयल के दाम में उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। जिले के 40% होटलों और रेस्टोरेंट में इसका उपयोग होता है, इसलिए विक्रेता इसकी दर पर नजर रखे हुए हैं।गोला बाजार के एक खाद्य तेल के ट्रेडर्स प्रवीण कुमार ने बताया कि पाम आयल मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से आता है। फरवरी से जारी युद्ध के कारण समुद्री मार्ग प्रभावित है, जिससे आवक कम हो रही है। हालांकि बाजार में इसकी कीमत में मामूली वृद्धि हुई है। यह भी पढ़ें- रसोई तक पहुंची युद्ध की आंच, मसालों के दाम में भारी उछाल समुद्री मार्ग प्रभावित होने के बाद दस-दस दिन तक गाड़ी लेकर ट्रांसपोर्टर सप्लायर के यहां खड़े रहते हैं,...