खाद्य तेल कम्पनी के खिलाफ केस दर्ज
बरेली, मई 15 -- अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता की अर्जी पर कोर्ट ने बरेली की एक खाद्य तेल कम्पनी के एमडी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिये हैं। अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा था कि बरेली की एक खाद्य तेल कम्पनी सेहत के लिये काफी नुकसानदायक तेल का निर्माण कर बिक्री कर रही है।तेल के सेवन के हार्ट, किडनी, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल आदि की गंभीर बीमारिया हो रही है।कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस अर्जी को परिवाद के रूप में दर्ज़ कर अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता के बयान दर्ज करने को 9 जून 2026 की तारीख नियत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.