सिमडेगा, मार्च 23 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और उसके प्रभाव अब स्थानीय बाजारों में भी साफ दिख रहा है। जंग के कारण खाद्य तेल से लेकर प्लास्टिक उत्पादों और होटल-रेस्टोरेंट के खाने तक, कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में सबसे ज्यादा असर खाद्य तेल और प्लास्टिक से बने आईटमों पर देखा जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार खाद्य तेल के दाम में करीब 12 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। जिससे घरों का मासिक बजट प्रभावित होने लगा है। वहीं प्लास्टिक से बने सामानों की कीमतों में भी दो से पांच रुपये तक की वृद्धि हुई है। इधर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत का असर होटल और छोटे खाद्य व्यवसायों पर भी पड़ा है। कई ठेला संचालकों ने अपने खाने-पीने के दाम बढ़ा दिए हैं। पहले जहां चाउमीन और मंचूरियन 60-60...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.