गोंडा, मार्च 27 -- गोंडा, संवाददाता। तेज और गैस संकट के बीच बाजार में रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम बढ़ने लगे हैं। रोजाना घरों में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर दाम बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने आशंका जाहिर की है कि अगर डीजल व पेट्रोल की किल्लत नहीं थमीं तो सभी सामानों के दामों में इजाफा होगा। किराना करोबारी शिवा गोस्वामी ने बताया कि रिफाइंड का तेल सात रुपये प्रति लीटर और सरसों का तेल दस रुपये लीटर महंगा हो चुका है। इसी प्रकार 180 रुपये प्रति किलो बिकने वाली हल्दी का दाम 220 रुपये हो गया। साबुत लाल मिर्च के दाम में 50 रुपये प्रति किलो बढ़ा चुका है। चावल के दामों में भी दो से तीन रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। चार हजार रुपये प्रति कुंतल बिकने वाला चावल अब 42 सौ रुपये कुंतल बिक रहा है। तेल व्यापारी...