फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। खाद्य विभाग की प्रवर्तन टीम ने त्योहार पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। टीम ने गढ़ी साबिर अली मोहल्ले में छापा मारकर 235 लीटर सरसों के तेल को सीज कर दिया। इसकी कीमत 39950 रुपया बतायी गयी है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम गढ़ी साबिर अली मोहल्ले में पहुंची। यहां पर अनिरुद्ध कुमार के एक्सपेलर पर सरसों के तेल का नमूना लिया। नमूना संग्रह के बाद बचे 235 लीटर तेल को सीज किया गया। रखा रोड स्थित एमआर कोल्ड स्टोरेज और पचपुखरा स्थित चंद्रा कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मौके पर खोवा भंडारित नहीं पाया गया। कोल्ड स्टोरेज संगठन के अध्यक्ष अजय गंगवार से इसको लेकर वार्ता की गयी तो उन्होने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.