सहारनपुर, मार्च 23 -- सहारनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा खाद्य एवं किराना व्यापारियों को दी गई बड़ी राहत का व्यापारियों ने स्वागत किया है। दरअसल प्रदेश सरकार ने फूड विभाग के लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की सीमा 12 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दी है। जिला अध्यक्ष मदन मोहन मित्तल ने कहा कि उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से फूड विभाग के लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की सीमा 12 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दी है, जो व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी निर्णय है। उन्होंने बताया कि अब डेढ़ करोड़ तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों को मात्र Rs.100 में आजीवन लाइसेंस मिलेगा और उसे बार-बार नवीनीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे जनपद के हजारों छोटे व मध्यम व्यापारियों को सीधा फायदा पहुंचेगा और अनावश्यक कागज...