देवघर, दिसम्बर 28 -- देवघर, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन एवं रजिस्ट्रीकरण) विनियम, 2011 के प्रावधानों के अनुरूप भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के एफओएसटीएसी कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य कारोबारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम खाद्य सुरक्षा कार्यालय, खाद्य एवं औषधि भवन, नया सदर अस्पताल कैम्पस में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में दो बैच में कुल 140 खाद्य व्यवसाय संचालकों एवं फूड हैंडलर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य खाद्य कारोबारियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री तैयार करने, भंडारण और विक्रय से संबंधित जानकारी देना था। एफएसएसएआई के सूचीबद्ध प्रशिक्षक डॉ. राकेश सिंह ने प्रशिक्षण सत्र के दौर...