पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। होली त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की ओर से शहर में छापामार अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों पर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। टीम ने कंग देरी गजरौला कला से पनीर, पवन स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट से छेना रसगुल्ला, गणेश ट्रेडिंग कंपनी इनायतगंज से कच्ची घानी सरसों तेल का नमूना भरा गया। इस कार्रवाई से दिनभर हड़कंप रहा। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम कुमार यादव, शांतनु कुमार आदि शामिल है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि त्यौहार को देखते हुए चेकिंग कार्रवाई की जा रही है। खाद्य पदार्थ में मिलावट को रोकने के प्रयास किया जा रहे हैं। पकड़े जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...