फिरोजाबाद, मई 14 -- फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर पद यात्रा निकाली और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग कार्यालय पहुंचकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग मुर्दाबाद, व्यापार मंडल जिंदाबाद, सैंपल विभाग होश में आओ, गरीब व्यापारियों को सैंपल भरने के नाम पर मत सताओ जैसे नारे लगाए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...