कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को सम्राट उदयन सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति समीक्षा किया। उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी को तीन रिक्त उचित दर दुकानों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्ति कराने के निर्देश देते हुए कहा कि दुकान रिक्त होने पर नियमानुसार समयबद्ध नियुक्ति की कार्रवाई पूर्ण करा लिया जाय। ईकेवाईसी एवं अवशेष 18 यूनिटों पर आधार सीडिंग में शतप्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लोगों को राशन कार्ड से लाभान्वित किया जाय और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय। निर्माणाधीन 26 अन्नपूर्णा भवनों की समीक्षा के दौरान कहा कि सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.