संतकबीरनगर, अप्रैल 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सतीश कुमार की अगुावई में जिले के दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है। इसमें से एक प्रतिष्ठान को नोटिस दिया गया है और दूसरे प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना सील किया गया है।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सदर क्षेत्र में एक पनीर बनाने वाले प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। वकील पुत्र सम्मन के पनीर बनाने वाली फैक्ट्री से पनीर का नमूना सील किया गया है।संकलित नमूने को जांच के लिए प्रदेश स्तरीय प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इसी के साथ दुधारा बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान की जांच की गई। जांच में साफ सफाई मानक के अनुरूप नहीं रही। इस प्रतिष्ठान को धारा 55 के तहत नोटिस थमाई गई है। नोटिस के बाद भी यदि सुधार नहीं हुआ तो प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.