खाद्य उत्पादों के छह नमूने जांच के लिए भेजे गए
हापुड़, जून 17 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार रात रिलायंस रोड स्थित होली लैंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखने के लिए छह नमूने एकत्र कर उन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला रवाना किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय के नेतृत्व में अधिकारियों ने इकाई की निर्माण प्रक्रिया तथा भंडारण व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान अचार, सॉस एवं तरल श्रेणी के विभिन्न खाद्य उत्पादों के नमूने लिए गए। विभागीय टीम ने सभी नमूनों को नियमानुसार सील कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय ने बताया कि खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में लगातार जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.