खाद्य आपूर्ति विभाग ने कार्यालय के बाहर लगाया टेंट
रुडकी, मई 16 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। भीषण गर्मी और तेज धूप में राशन कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगने वाले उपभोक्ताओं को आखिरकार खाद्य आपूर्ति विभाग ने बड़ी राहत दी है। लगातार दो दिनों तक इस गंभीर समस्या को हिंदुस्तान अखबार द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद, विभाग ने कार्यालय के बाहर टेंट लगवा दिया है। अब लोग छांव में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। खाद्य आपूर्ति कार्यालय में इन दिनों राशन कार्ड बनवाने और उनमें संशोधन कराने के लिए कई लोग रोजाना पहुंच रहे हैं। कार्यालय परिसर के बाहर टीन शेड या कोई अन्य छायादार व्यवस्था न होने के कारण, लोगों को इस तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप में घंटों खुले आसमान के नीचे लाइन में खड़ा होना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में नए राशन कार्ड बनाने का काम शुरू, जानें प्रक्रिया और सभी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.