गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नगर ने मृतक पत्रकार की पत्नी को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। वहीं पटौदी के महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने उनकी दो बेटियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। हरियाणा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला नूंह के पत्रकार दिवंगत पत्रकार कौशल सिंगला की धर्मपत्नी सीमा देवी को पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा सरकार पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। पत्रकार पेंशन योजना के तहत पत्रकारों को 15 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्...