पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड स्थित झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड, पलामू के खाद्य आपूर्ति गोदाम में कार्यरत सभी 16 मजदूर पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मजदूरों का आरोप है कि तय मजदूरी दर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। हड़ताली मजदूर बाबूलाल मेठ ने बताया कि मोटिया मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी की जिला आपूर्ति पदाधिकारी पलामू से हुई वार्ता में मजदूरी 11 रुपये प्रति क्विंटल तय हुई थी, लेकिन वर्तमान में मजदूरों को मात्र 7 रुपये प्रति क्विंटल ही दिया जा रहा है। मजदूरों की मांग है कि जब तक 11 रुपये प्रति क्विंटल मजदूरी लागू नहीं की जाती, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। हड़ताल में बाबूलाल, गुड्डू पासवान, पिंटू भुईयां, सुनील पासवान, उमेश, धनू और राजकुमार शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.