बस्ती, जून 17 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। संभागीय खाद्य एवं रसद विभाग में कार्य में लापरवाही और अनियमितता के आरोपों के चलते दो लिपिकों को निलंबित कर दिया गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रक रविशंकर मिश्र ने दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। उच्च स्तर पर हुई इस कार्रवाई से विभाग के कर्मचारियों में हलचल है। आरएफसी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक अजय कुमार गौड़ पर विभागीय कार्यों में अनियमितता तथा विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप थे। मामले की जांच के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सिद्धार्थनगर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी में आईएएस के बाद अब 14 आईएफएस अफसरों के तबादले, नौ डीएफओ इधर से उधर साथ ही जिला खाद्य विपणन अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। सू...