बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- खाद्यान्न वितरण में लाएं पारदर्शिता, दुकान के आगे सूचना पट्ट लगाएं लापरवाही बरतने वाले डीलरों और कर्मियों पर गिरेगी गाज अधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण का डीएम ने दिया टास्क शेखपुरा, निज संवाददाता। गरीबों के निवाले पर डाका डालने वाले पीडीएस डीलरों और लापरवाह कर्मियों की अब खैर नहीं है। जिला प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पूरी पारदर्शिता लाने के लिए कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को डीएम शेखर आनंद ने कलेक्ट्रेट में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि मार्च और अप्रैल का खाद्यान्न हर हाल में शत-प्रतिशत लाभुकों के बीच बटना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अक्सर डीलरों द्वारा स्टॉक खत्म होने का बहाना बनाकर ला...