खाद्यान्न लदे खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, दो लोग जख्मी
सीतामढ़ी, मई 7 -- बथनाहा। प्रखंड मुख्यालय के समीप एनएच 227 पर खाद्यान्न की खड़े ट्रक में ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद 112 पुलिस की टीम ने घायलों को सदर अस्पताल सीतामढ़ी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया। एक घायल की पहचान डुमरा सीतामढ़ी के लालबाबू साह के रूप में हुई है। दूसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ऑटो सीतामढ़ी से पैसेंजर लेकर सुरसंड की ओर जा रहा था। तभी हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- भुरकुंडा नहर के समीप मक्का लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल यह भी पढ़ें- सड़क पार कर रहे अधेड़ को वाहन ने मारी ठोकर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.