जौनपुर, जून 10 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। वर्ष 2004-05 में जनपद जौनपुर में सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत हुए खाद्यान्न घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) वाराणसी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 16.50 लाख रुपये के शासकीय धन के गबन में संलिप्त होने का आरोप है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत विकास खंड केराकत के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से नाली निर्माण, संपर्क मार्ग और मिट्टी भराई जैसे कार्य प्रस्तावित थे। इन कार्यों में लगे मजदूरों को मजदूरी के बदले खाद्यान्न वितरित किया जाना था। आरोप है कि तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों और कार्य प्रभारियों ने वित्तीय अनियमितता कर सरकारी खाद्यान्न एवं धन का दुरुपयोग किया। इस माम...