खाद्यान्न घोटाले के आरोपी गोदाम प्रभारी के घर सीआईडी ने चस्पा किया नोटिस
लखीमपुरखीरी, जून 12 -- सीतापुर में वर्ष 2021 में सामने आए करीब पांच करोड़ रुपये के खाद्यान्न घोटाले के आरोपी और तत्कालीन एफसीआई गोदाम प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उसे फरार घोषित कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार सीआईडी की टीम आरोपी के घर ऑफीसर कालोनी लखीमपुर पहुंची और उसके घर पर नोटिस चस्पा किया है। विवेचक सीआईडी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा व निरीक्षक राहुल द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गुरुवार को लखीमपुर पहुंची। सीआईडी के मुताबिक, आरोपी अशोक कुमार शुक्ला पर सीतापुर के रामकोट क्षेत्र स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम में तैनाती के दौरान घोटाले का आरोप लगा था। यह भी पढ़ें- खाद्यान्न घोटाले के आरोपी गोदाम प्रभारी के घर सीआईडी ने चस्पा किया नोटिस यह पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.