जौनपुर, जून 26 -- जौनपुर। वर्ष 2004 -2005 के खाद्यान्न घोटाले के आरोपी रामपुर के कोटेदार वीरेंद्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम दामोदरा को ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। जौनपुर में केंद्र एवं राज्य सरकार से संचालित संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत विकासखंड रामनगर के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से नाली निर्माण, संपर्क मार्ग, मिट्टी भराई आदि का कार्य कराया जाना था। इस कार्य में लगे मजदूरों को काम के बदले खाद्यान्न (चावल) वितरित किया जाना था, परंतु जिम्मेदार तत्कालीन खंड विकास अधिकारी,ब्लॉक प्रमुख ,कार्य प्रभारी और कोटेदार आदि के द्वारा वित्तीय अनियमितता करते हुए मजदूरों को खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। इस संबंध में वर्ष- 2020 में थाना ईओडब्ल्यू वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी के लिए पुलि...