खाद्यान्न गोदाम के निरीक्षण में जांचा गया स्टॉक
नैनीताल, मई 19 -- भवाली। सीडीओ अरविंद पांडे के निर्देश पर मंगलवार को अधिकारियों ने मेहरागांव स्थित राजकीय खाद्यान्न भंडार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्यान्न का स्टॉक और रजिस्टर का सत्यापन किया गया। एडीओ पंचायत ओमवीर सिंह और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने गोदाम से जुड़ी जानकारी ली। बताया गया कि गोदाम से विकासखंड बेतालघाट की 27 सस्ता गल्ला की दुकानों को राशन सप्लाई होता है। स्टॉक रजिस्टर के आधार पर विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया गया। गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न का स्टॉक सही पाया गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पूर्व में गोदाम में पूर्ति निरीक्षक तैनात थे, लेकिन एक वर्ष पूर्व उनकी सेवानिवृत्त के बाद से पद रिक्त है। फिलहाल उनके पास अतिरिक्त कार्यभार है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.