मधेपुरा, दिसम्बर 18 -- चौसा, निज संवाददाता। पुलिस ने बुधवार की सुबह छापेमारी कर खाद्यान्न गबन करने के मामले में लगभग तीन महीने से फरार चल रहे एक डीलर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार डीलर फुलौत पश्चिमी पंचायत का रहने वाला बताया गया है। फुलौत थानाध्यक्ष बरुण कुमार शर्मा ने बताया कि लगभग तीन महीने पूर्व एमओ संजीव कुमार ने फुलौत पश्चिमी पंचायत के सपनी मुसहरी का डीलर गोविंदा ऋषिदेव के खिलाफ करीब पचास क्विंटल खाद्यान्न गवन करने का केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस डीलर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि अहले सुबह सपनी मुसहरी टोला में छापेमारी कर डीलर को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.