चाईबासा, अप्रैल 8 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने अयोग्य राशनकार्ड धारकों का नाम हटाते हुए वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ।उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान राशन कार्ड से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया । बैठक में अप्रैल 2026 के लिए खाद्यान्न उठाव एवं डोर-स्टेप डिलीवरी की समीक्षा के दौरान पाया गया कि खाद्यान्न की डोर-स्टेप डिलीवरी की प्रगति प्रखंड सदर एवं तांतनगर प्रखंड में कम है । इस पर दोनो प्रखंडों को कारण पृच्छा किया गया । बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में राशन कार्ड डिजिटाइजेशन, एनएफएसए एवं जेएसएफएसएस के तहत खाद्यान्न क...