मधेपुरा, फरवरी 20 -- कुमारखंड । प्रखंड क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानदारों व पैक्स अध्यक्ष को उपभोक्ताओं को समय पर उच्च गुणवत्ता वाले खाद्यान्न का वितरण करने को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने आदेश जारी किया है। एमओ रुपेश कुमार ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में सभी पीडीएस दुकानदार व पैक्स अध्यक्ष को अपने उपभोक्ताओं को समय पर तथा उच्च गुणवत्ता वाले खाद्यान्न का वितरण करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी लाभुकों को निर्धारित उच्च गुणवत्ता वाले खाद्यान्न एवं समानुपातिक मात्रा में खाद्यान्न का वितरण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी पंचायत के लाभुकों द्वारा शिकायत की जाती है कि उन्हें कम व खराब गुणवत्ता वाला खाद्यान्न मुहैया करावाया जा रहा है, तो इसकी सारी जबावदेही विक्रेता के स्वयं की होगी। साथ ही उक्त विक्रेता के खिलाफ आवश्यक कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.