हरदोई, सितम्बर 25 -- हरदोई। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार बताया कि सितम्बर के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण दिनांक 10 से 25 सितंबर के मध्य कराए जाने के निर्देश निर्गत किये गये थे। सभी कार्डधारकों के गध्य खाद्यान्न का वितरण न होने के कारण आवंटित खाद्यान्न के वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर तक बढ़ा दी गयी है। 29 सितंबर को मोबाईल ओ.टी.पी. के माध्यम से वितरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने समस्त पूर्ति निरीक्षकों को आदेशित किया है कि उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से सुनिश्चित कराते हुये कार्डधारकों में अनुमन्य खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण कराना सुनिश्चित करें। खाद्यान्न का समय प्रातः काल छह बजे से रात्रि नौ बजे तक रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...