खाद्यान्न कालाबाजारी में समूह की अध्यक्ष पर केस
जौनपुर, अगस्त 24 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। अहरपुर गांव में सरकारी खाद्यान्न वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी के आरोप में पूर्ति निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह की तहरीर पर समूह की अध्यक्षा सहित चार लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना कर रही है। शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शाहगंज और पूर्ति निरीक्षक ने गांव पहुंचकर जांच की। इस दौरान 39 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए। कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि उचित दर विक्रेता द्वारा नियमित रूप से अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें एक से दो माह का खाद्यान्न नहीं दिया गया। जांच में ई-पॉस मशीन के अभिलेखों और दुकान के भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया। इसमें निर्धारित मात्रा के सापेक्ष करीब 19 कुंतल गेहूं और 63 कुंतल चावल की कमी मिली। दुकान से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.