खाद्यन्न आपूर्ति में लापरवाह ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई होगी : अशोक चौधरी
पटना, मई 12 -- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि खाद्यान्न आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले ट्रांसपोर्टरों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को उनके घर तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए पायलट परियोजना तैयार करें। मंत्री ने मंगलवार को विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कई निर्देश पदाधिकारियों को दिये। मंत्री ने नए राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही जन वितरण प्रणाली दुकानों में रिक्त पदों को भी तय समय सीमा के अंदर भरने को कहा है। दलहन अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.