खादी संस्थाओं को मिल रही सब्सिडी
वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से संस्थाओं की सब्सिडी बंद नहीं की गई है। कृषक विकास ग्रामोद्योग संस्थान सेवापुरी के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि वर्ष 2011 तक केवल 90 दिनों की खादी वस्त्रों पर छूट मिलती थी। लेकिन 2011 के बाद से एमएमडीए योजना लागू होने से संस्थाओं संग कत्तिन बुनकरों को भी लाभ मिल रहा है। श्रीमहादेव खादी ग्रामोद्योग संस्थान गाजीपुर के मंत्री जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि इससे ग्रामीण कारीगरों को लाभ होता है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार फर्जी खादी से बचने के लिए खादी इंडिया की पहचान दी गई है। लेकिन कुछ संस्थाएं इसका पालन नहीं कर रही हैं। यह भी पढ़ें- सिलाई, ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण को आवेदन शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.