अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित खादी नीति के तहत चयनित अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में गुरुवार को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में निःशुल्क टूल किट्स वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक खैर की प्रतिनिधि रजनी दिलेर ने की। इस दौरान दोना मेकिंग मशीन प्राप्त करने वालों में अंकित कुमार, अनिल गौतम, संतोष कुमार, सद्दाम खान, नीरज कुमार, नरेश कुमार शर्मा, सौरभ सिंह, श्रीमती निशा, श्रीमती साधना देवी एवं आकाश कुमार शामिल रहे। वहीं पॉपकॉर्न मशीन के लाभार्थियों में सचिन कुमार, भूपेन्द्र कुमार, कु. रेनू, मुनेन्द्र कुमार, आजाद, कु. अंशू, मछला देवी, छोटेलाल, हेमपाल एवं रोहदेश को लाभान्वित किया गया। इस दौरान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू अजय बर्धन...