बरेली, मार्च 24 -- खादी तथा ग्रामोद्योग द्वारा मंगलवार को अर्बन हाट सभागार में एक दिवसीय मंडल स्तरीय खादी जागरुकता सेमिनार आयोजित हुआ। इसमें खादी के शोध, डिजाइन, मानकीकरण एवं प्रचार-प्रसार के तहत खादी को आधुनिक फैशन फैब्रिक बनाने के लिए प्रमोशन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट विधायक के प्रतिनिधि अरुण कश्यप ने किया। साहूराम स्वरूप महिला महाविद्यालय की फैशन डिजाइनिंग की प्रो. लक्ष्मी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति गुप्ता ने खादी की जानकारी दी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज गुप्ता एवं विभागीय कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.