गाजीपुर, अप्रैल 27 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। डेयरी उद्योग के लिए आठ लाख रुपए का लोन पास करने के बदले 16 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में सोमवार को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने खादी ग्रामोद्योग के बाबू और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान मची अफरातफरी के बीच कार्यालय प्रभारी अमिता श्रीवास्तव मौके से फरार हो गई। टीम कार्यालय प्रभारी की भूमिका की जांच कर रही है। एंटी करप्शन के निरीक्षक मैनेजर सिंह ने बताया कि पुष्पा देवी पत्नी सुरेन्द्र नाथ राम निवासी देवरिया थाना करीमुद्धीनपुर ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी में आकर शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार व लापरवाही पर प्रहार, चौकीदार समेत दो बर्खास्त बताया कि उन्होंने खादी ग्रामोद्योग में डेयरी उद्योग के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.