मिर्जापुर, मार्च 10 -- कैलहट। जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय की तरफ से विपणन विकास सहायता (एससीएसपी) योजनान्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन नरायनपुर ब्लाक के बगही में आयोजित किया गया। अतिथियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर सुशासन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश सिंह ने बताया कि रोजगार की नई पहल के तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत ईकाइयों के उत्पादों के विपणन सहायता के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी, क्रेता-विक्रेता, सम्मेलन आदि आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड से संचालित मुख्यमंत्री माटी कला, रोजगार योजना व माटी कला टूल्स किट वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि हम रोजगार सृजन करते हैं और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.