खादी ग्रामोद्योग बोर्ड देगा ग्रामीण युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण
सहारनपुर, मई 17 -- सहारनपुर। ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के तहत 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत दर्जी और ब्यूटी पार्लर उद्योग में एससीएसपी व सामान्य वर्ग के 50-50 प्रशिक्षणार्थियों को मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र नजीबाबाद, जनपद बिजनौर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष आयु के ग्रामीण क्षेत्र के स्थायी निवासी युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट www.upkvib.gov.in अथवा http://www.upkvib.gov.in पर 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों का चयन स्कोर कार्ड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.